inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- अज्ञात युवक की खून से सनी लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अज्ञात युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुबह ग्रामीणों ने युवक की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी का है।

लाश मिले की सूचना मिलते ही सीएसपी स्नेहिल साहू, थाना प्रभारी फैजुल शाह और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक लाश संदेह के दायरे में है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही पता हो पायेगा की उसकी मौत हुई है या हत्या की गई है। फिलहाल युवक कौन है और कहां का रहने वाला है ये पता नहीं चल पाया है, पुलिस न अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button