एक ही दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगे प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम रमन सिंह , चढ़ेगा सियासी पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज 13 अप्रैल से सियासी पारा चढ़ेगा। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे। प्रियंका गांधी शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही चुनावी सभा को संबोधित करेगी, वही रमन सिंह अपने बस्तर प्रवास के पहले दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ शहर में होने वाले बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुख्य आतिथ्य में आज यहां आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज करेंगे।माना जा रहा है इसमें बड़ी संख्या में महिला शामिल होंगी।
read also – मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का स्वागत है। #PriyankaAtBharosaSammelan … Latest Tweet by Bhupesh Baghel – CM Chhattisgarh
रमन सिंह वहां दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। 14 अप्रैल को प्रदेशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके पहले न्याय सप्ताह के आखिरी दिन सभी जिलों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एकजुट होंगे। सभी जिलों में भाजपा के सभी मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा महिला मतदाताओं को साधेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर बीजेपी के द्वारा आयोजित संगोष्ठि कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के सिलसिले में रमन सिंह बस्तर प्रवास के पहलेदिन पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ शहर में होने वाले बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।



