
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना पलारी अंतर्गत नए साल में दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही नए साल का जश्न मनाकर तुरतुरिया से बाइक से वापस लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई वही उसके साथ बाइक में बैठे 2 युवकों को मामूली चोट आई है।
पलारी थाना के सहायक उप निरीक्षक बली राम रावटे ने बताया कि युवक का नाम लखेश्वर वर्मा पिता खोसु राम वर्मा 29 वर्ष निवासी सिलतरा जिला रायपुर निवासी है,युवक पल्सर मोटरसायकल में 3 लोग तुरतुरिया से वापस पलरी की ओर आ रहे थे। तभी अमेठी और रोहांसी क बीच युवकों के तेज रफ्तार बाइक सड़क में बने गढ़े से उछलकर रॉड के नीचे चली गई जिसकी वजह से बाइक चला रहे युवक के सर का पिछला हिस्सा किसी बड़े पत्थर से टकरा गया एवम अधिक खून बहने की वजह से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वही साथ बैठे दो युवकों में से 1 घायल युवक का इलाज किया जा रहा है वही दूसरा साथी अभी ठीक है।घटना बीती रात 8 बजे की है जहाँ से मृतक युवक एवम घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पलारी लाया गया पलारी पुलिस पंचनामा आदि की करवाई कर मृतक के शव का पोर्स्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है।पलारी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।



