देश विदेशमध्यप्रदेश

कोरोना मचा रहा कोहराम, राजभवन में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप,सीएम और आलानेता भी बीते दिनों गए थे राजभवन

मध्यप्रदेश में भी कोरोना संकट कोहरमा मचा रहा है। राजभवन परिसर में रहने वाले कर्मचारी व उनके परिवारों के छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. इससे पहले सोमवार को कर्मचारी क्वार्टर में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. अब उसके माता-पिता और चार अन्य कर्मचारी व उनके स्वजन पॉजिटिव पाए गए हैं.

राजभवन का स्टॉफ दूसरी बार क्वारंटाइन हो गया है और राजभवन के सर्वेंट क्वार्टर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. राजभवन सर्वेट क्वार्टरों में रहने वाले तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों व उनके स्वजनों के सैंपल लिए गए हैं.

पॉजिटिव पाए गए लोगों में मोटर मैकेनिक और उसकी पत्नी के अलावा राज्यपाल के निजी स्टाफ में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के परिवार के चार लोग शमिल हैं. अब यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है.

राजभवन के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है. इससे पहले राजभवन की बैठक में शामिल हुई स्वास्थ्य विभाग की अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ को क्वारंटाइन करना पड़ा था. भोपाल में अब तक 1469 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 52 की मौत हो चुकी है. इंदौर के बाद सर्वाधिक मरीजों की संख्या भोपाल में ही है.

राजभवन परिसर में रहने वाले 7 लोगों कोरोना से संक्रमित होने के बाद ये इलाका कंटेनमेंट एरिया में आ गया है. केंद्र सरकार की कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मरीज मिलने पर तीन किलोमीटर तक का इलाका कंटेनमेंट घोषित किया जाता है. इस क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को न तो बाहर जाने की इजाजत होती है और न ही यहां कोई बाहरी व्यक्ति आ सकता है. ऐसे में राजभवन के कैंपस में रहवासी क्वार्टर को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता हाल ही में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने पंहुचे थे. बताया जा रहा है कि हफ्ते भर के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार समेत अन्य मुद्दों को लेकर लगातार नेताओं के मिलने का दौर जारी है। सीएम सीएम शिवराज समेत राजभवन पहुंचे तमाम नेता भी संदिग्ध के घेरे में आते हैं. हालांकि राजभवन में आने वाले लोगों को मास्क के साथ ही शूज कवर पहनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button