inh24मनोरंजन

ऋतिक रोशन का कंगना रनौत से जुड़ा मामला अब देखेगा क्राइम ब्रांच, ये है मामला

ऋतिक रोशन का कंगना रनौत से जुड़ा मामला साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया है. क्राइम ब्रांच के प्रभारी और मुंबई पुलिस संयुक्त आयुक्त ने ये आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक ऋतिक रोशन की एफआईआर पर अब क्राइम ब्रांच जांच करेगी।

Read Also – सुपर हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का अब ये वीडियो हुवा सोशल मीडिया में जमकर वायरल, सारी हदें पार

ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे. बताया गया कि ये ई-मेल किसी और ने नहीं, बल्कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मेल आईडी से भेजे गए थे. इसी सिलसिले में ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर कंगना रनौत ने कहा था कि उनकी ई-मेल आईडी हैक हो गई थी और उन्होंने ऋतिक रोशन को कभी कोई ई-मेल नहीं किए थे।

Read Also – प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा ने शेयर किया ऐसा हॉट फोटो की फैंस हुवे भौचक्के, नजर आया बेहद ग्लैमरस अंदाज

इस मामले में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘उसकी कहानी फिर से शुरू हो गई. हमारे ब्रेक अप और उसके डिवोर्स के कितने साल हो चुके हैं, लेकिन वह आगे बढ़ने से इनकार कर रहा है. किसी भी महिला को डेट करने से मना करता है. बस जैसी ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने के लिए साहस जुटाती हूं तो वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है. ऋतिक रोशन कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए.’

Read Also – बेल्ट से पिटाई करता था टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का पति, भाई ने लगाया यह गंभीर आरोप

दरअसल, इस मामले की जांच में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई. इसी वजह से केस हैंडल कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी के कार्यालय ने हाल ही में 9 दिसंबर को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया कि क्लाइंट (Hrithik Roshan) ने जांच में सहयोग किया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैया कराई है. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने क्लाइंट के लैपटॉप और फोन लौटाने के निर्देश दिए थे, जिसे मुहैया भी कराया गया था, लेकिन क्लाइंट को लैपटॉप और फोन वैसे नहीं मिले, जैसे उनसे लिए गए थे. इस दलील के बाद केस ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button