
छत्तसीगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान और बढ़ती महंगाई के विरोध में कुरूद के भाजपा कार्यालय में नौ सितंबर की शाम थूकदान और चाय की केटली भेंट करने पहुंचे युकांईयों और वहां मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और झूमाझटकी भी हुई… उस समय वहां पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कुरूद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद थे, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता थूकदान, चाय की केतली लेकर कुरूद के भाजपा कार्यालय पहुंचे… यहां युकांईयों ने नारेबाजी की, इसके विरोध में भाजयमो के कार्यकर्ताओं ने भी नारा लगाया। यहां पहुंचे युकांईयों को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा का गमछा पहनाने की कोशिश की… इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अजय चंद्राकर को गमछा पहनाने की कोशिश करने लगे… जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। दाेनों ओर से धक्कामुक्की होने लगी। दोनों पक्षो में जमकर झूमाझटकी भी हुईं।



