inh24छत्तीसगढ़

राजधानी में 2 मार्च से शुरू होगा ‘वर्ल्ड सेफ्टी रोड सीरीज’, केवल 50 रूपए में मिलेंगी टिकट, सचिन तेंदुलकर भी होंगे शामिल

रायपुर। राजधानी में 2 मार्च से ‘वर्ल्ड सेफ्टी रोड सीरीज’ शुरुवात होने जा रही है। जिसमे भारत के अलावा विंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें भी खेलेंगी। खास बात यह है कि इस मैच की टिकट केवल 50 में बुक की जा रही है। वहीं टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 23 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी।

READ ALSO..नीति आयोग की बैठक में शामिल हुवे मुख्यमंत्री भुपेश, पीएम मोदी से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

सचिन तेंदुलकर बने आकर्षण का केंद्र

बता दें कि इस मैच में सचिन तेंदुलकर भी खेलेंगे। और यही कारण है कि इस मैच की ओर राजधानी वासी और भी आकर्षित हो रहे हैं। वहीं सचिन के साथ ब्रायन लारा के साथ कई अन्य खिलाडी भी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराएंगे।

गौरतलब है कि टिकट के दाम 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के हैं। यानी फैंस 50 रुपये खर्च करके सचिन को सामने खेलते हुए देख सकेंगे। टूर्नामेंट में उतरने वाली सभी टीमें 25 फरवरी तक पहुंच जाएंगी। एक हफ्ते तक बायो बबल में रहने के बाद ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। कुल 15 मुकाबले खेले जाने हैं सीरीज में फाइनल 21 मार्च को होगा।

Related Articles

Back to top button