राशिफल - अध्यात्म

4 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 4 अगस्त 2021:  क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल आज श्रावण कृष्ण पक्ष- एकादशी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र के साथ व्याघात योग रहेगा। चंद्र का गोचर दोपहर 3.08 बजे से मिथुन राशि पर होगा। आज कामिका एकादशी व्रत का पालन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री विष्णु की आराधना करें।  जानिए आज भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज का दिन अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें। विवाद से बचें। बोलचाल के दौरान नियंत्रित रहें। किसी को अप्रिय शब्द कहने से बचें। कारोबार में लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी शांत रहेंगे। नया अवसर मिलेगा। छात्र खुश रहेंगे।

आज का वृषभ राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधान। जोखिम से जुड़े काम करने से बचें। निवेश को टालें।  यात्रा से लाभ होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

आज का मिथुन राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज का दिन शानदार रहेगा। किसी कार्य को लेकर अधीरता न दिखाएं। थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।  लेनदेन करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। जमीन या मकान खऱीदने का विचार कर सकते हैं। सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खुश रहेंगे।

आज का कर्क राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज दुखद सूचना मिल सकती है। अधिक खर्च होने से मासिक बजट प्रभावित होगा। उधार की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य्थल पर कुछ दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। आज ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बना रहेगा। बुजुर्गों से चर्चा कर अपनी उलझनें सुलझाएं। सेहत ठीक रहेगी।

आज का सिंह राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार से जुड़े कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से मतभेद  होने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में तालमेल रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेवा करें। आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे।

आज का कन्या राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धनलाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रखें। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है।  विवाद होने की आशंका है। क्रोध से बचें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। जीवनसाथी की सेहत के चलते चिंता हो सकती है।

आज का तुला राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।। यथासंभव दान आदि कार्य करें। खानपान का ध्यान रखें। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें।  आज का दिन बेहतर रहेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगा। जिम्मेदारी ज्यादा होने के कारण थकान महसूस करेंगे। धन लाभ होगा।

आज का वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2021 –  मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने कौशल से  लोगों प्रभावित कर पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान बेहद सतर्क रहें। आज यात्रा को टालें। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

आज का धनु राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों का आगमन होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। कर्ज देते समय लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आज का मकर राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज आपका दिन मौजमस्ती में गुजरेगा। रिश्ते की सूचना मिल सकती है।  धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

आज का कुंभ राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करेंगे। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी। योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। चिंता व तनाव से दूर रहने किताबें पढ़ें या घूमने जाएं। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी।

आज का मीन राशिफल 4 अगस्त 2021 – आज  विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद में शामिल होने से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। प्रभु की आराधना करें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी।

Related Articles

Back to top button