inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – खेत में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ – धमतरी जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में शव मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शव नवागांव की रहने वाली एक महिला का है। संदिग्ध हालत में मिले शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है।

बिरेझर थाना प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया कि नवागांव में खेत में एक महिला का शव मिला है। मृतका का नाम पूजा देवांगन बताया जा रहा है। वही महिला की सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मर्ग कायम कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button