inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर- ग्रामीण क्षेत्र में कुएं में महिला की मिली लाश,फोरेंसिक टीम के साथ कार्यवाही के लिया जुटी पुलिस

बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में कुएं में महिला की लाश मिली हैं। कुएं में तैरती मिली लाश के पैर कपड़े से बंधे थे।मामले में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली के बाहर स्टाप डेम बना हुआ हैं। पास ही में कुआ भी स्थित हैं, जिसे क्षेत्र के लोग मुजनु कुआँ कहते हैं। कुँए में महिला की लाश तैरते हुए ग्रामीणों ने देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी। मस्तूरी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल में पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया।

शव की शिनाख्ती करवाने पर महिला की पहचान शांति बाई पति दुवारिका टण्डन उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। मृतिका के घर वालो ने बताया कि कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थी,जिसका उपचार जारी था। घर वालो के अनुसार रात खाना खा कर मृतिका सोई हुई थी,फिर अचानक आधी रात को घर से निकल गयी। फिर अचानक महिला की पैर में कपड़े बंधे हुए कुएं में तैरती लाश मिली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्यवाही के लिये जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button