inh24छत्तीसगढ़

कोरोना गाइडलाइन्स के साथ आज से खुले स्कूल और कॉलेज, जाने कैसी है व्यवस्था

ब्यूरो रिपोर्ट – सरकार के आदेश के बाद आज से प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों खुल गए हैं। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 9वीं से 12वीं तक की क्लास लगाई जा रही है। वहीं कॉलेजों में भी आज से कक्षाएं शुरू होगी। सरकार के आदेश के बाद स्कूल और कॉलेज संचालक ने पहले से ही इसकी तैयारी पूरी कर ली थी।

Read Also – बेटी की अगले महीने थी शादी, पिता ने की पत्नी की निर्मम हत्या फिर खुद लगा ली फांसी

आपको बता दें कि शनिवार को आयोजित भूपेश कैबिनेट की बैठक में राज्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसी तारतम्य में आदेश जारी कर राज्य के सभी स्कूलों कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ करने की अनुमति शर्त के आधार पर दी है।

Read Also – जमीन विवाद में जीजा ने बेरहमी से कर दी साले की हत्या, गरियाबंद जिले का मामला

गौरतलब है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के संबंध में समय-समय पर जारी किए गए सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। इसके साथ ही अगर किसी छात्र या छात्रा को सर्दी, जुकाम, बुखार अथवा कोरोना के अन्य लक्षण दिखाई दे तो ऐसे विद्यार्थी को कक्षा में बैठने नहीं दिया जाए और तत्काल कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जाए।

Related Articles

Back to top button