inh24छत्तीसगढ़

इस बात पर पत्नी ने पति की तकिया से गला दबाकर कर दी हत्या फिर खुद को लगा ली आग

जांजगीर – पति और पत्नी के आपसी झगड़े में पत्नी ने पति की तकिया से गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद आत्महत्या की नियत से पत्नी ने भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गम्भीर हालत में उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शिक्षक राजकुमार पटेल अपनी पत्नी रत्ना के साथ किराए के मकान में रहता था। कुरमा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पटेल आदतन शराबी था। राजकुमार के साथ उसकी दूसरी पत्नी रत्ना का शराब को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सोमवार 12 जुलाई की रात करीब 11 बजे राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। रत्ना और राजकुमार के बीच काफी विवाद हुआ। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट की नौबत आ गई। रत्ना ने पास में पड़े लकड़ी की चौकी ( पीढ़ा) से राजकुमार के सिर और मुंह पर वार कर दिया। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हड़बड़ाई रत्ना ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। कीचन में रखे केरोसिन को उड़ेलकर उसने अपने ऊपर आग लगा ली।

पडोसी को केरोसिन की बदबू आने पर घर के पास आकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने और भी पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजे की कुंडी तोड़कर सभी अंदर गए तो राजकुमार अपने पलंग में मृत पड़ा था और उसकी पत्नी रत्ना जली हुई थी। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रत्ना को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया।

बताया जा रहा है कि पहली पत्नी ने भी अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर ही उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी राजकुमार की शराब की लत नहीं छुटी और शराब की बुरी लत ने उसकी जान ले ली। मामले में बलौदा थाना प्रभारी वी एन भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वहां से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। सिम्स में रत्ना का उपचार जारी है। पुलिस ने रत्ना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button