छत्तीसगढ़

खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की शिवनाथ नदी ने हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कारवाही


दुर्ग। खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दुर्ग जिले में स्थित शिवनाथ नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर गुरुवार को धमधा तहसील के हरदी ग्राम में शिवनाथ नदी में राजस्व और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मौके से एक मोटर बोट और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त किया है। दरअसल, धमधा में रेत माफिया बेखौफ होकर लगातार शिवनाथ नदी का सीना चीर बालू निकाल रहे हैं।

read also- CG Weather Update : मौसम विभाग ने इन जिलों के जारी किया हाई अलर्ट, अगले 48 घंटे में और बढ़ सकती है गर्मी…

इस दौरान अमले ने मौके से एक चेन माउंटेन मशीन, एक जेसीबी और एक पनडुब्बी (बोट) जब्त किया है। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि, रिसाली के रहने वाले रंजीत पाल की ओर से ये मशीने लाई गई हैं। वह अब तक करीब 1,000 घन फिट रेत निकालकर ले जा चुका है और मौके पर करीब 500 घन फीट रेत रखी हुई है। टीम ने जब्त मशीन को सील कर खनिज अधिकारी को सुपुर्द कर दिया है।



Related Articles

Back to top button