बुलंदशहर – पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी और प्रेमिका की करवाई शादी

बुलंदशहर में तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in partner) में रहने वाले एक प्रेमी युगल की शादी जिले के एसएसपी ऑफिस ने कराई । और पुलिस अधिकारियों ने ‘बाराती’ की भूमिका निभाई। महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत की थी कि उसका साथी लंबे समय से रिश्ते में रहने के बाद भी शादी के लिए टालमटोल कर रहा है।
READ ALSO – शर्मनाक – दलित युवती से बलात्कार के बाद मारकर लटका दिया पेड़ पर, दरिंदो की दरिंदगी से घबराया समाज
पुलिस अधिकारियों ने पहले मध्यस्थ की भूमिका निभाई फिर प्रेमी युगल के मामले को सुलझाने कि कोशिश की। दूल्हा औरैया थाने में एक कांस्टेबल के रूप में तैनात है, जबकि महिला बुलंदशहर की है। आप को बता दे कि ‘दूल्हा’ शादी से असंतुष्ट लग रहा था और उसे दी जाने वाली मिठाइयों को भी हाथ नहीं लगाया।
READ ALSO –डायल 112 के कर्मचारी से धोखाधड़ी, बैंक में खाता खुलवाकर निकाल लेता था वेतन, वीन्स्पायर कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
सयाना स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, एक महिला ने बुलंदशहर एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया था कि तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद भी शादी से बच रहा है। जब वह शिकायत करने पहुंची तो उस वक़्त उसका प्रेमी भी मौजूद था। फिर एसएसपी ने उसकी बात मानकर दोनों की शादी कर दी वकील प्रवीण कुमार ने बोला, दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई, लेकिन कागजों का काम अभी भी बाकी है। जल्द ही पूरा किया जाएगा। दोनों लगभग तीन साल पहले मिले थे जब प्रेमी अक्सर प्रेमिका के पड़ोसी से मिलने जाता था।




