
छत्तीसगढ़ में आज से करीब 12 हजार बसों के पहिये थम गए हैं, किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने महाबंद हड़ताल शुरू कर दी है. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.बस ऑपरेटर्स का कहना है कि डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है,
दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है. लेकिन सरकारी स्तर पर उनकी स्थायी भाड़ा बढ़ोतरी की मांग नहीं मानी जा रही है. जिसकी वजह से उनके लिए बस चलाना मुश्किल हो गया है. अपनी मंगों के समर्थन में बस ऑपरेटर्स पंडरी बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए हैं.



