inh24छत्तीसगढ़

ये कैसी सफाई, नगर निगम चिरमिरी के वार्डो में कचरा और गंदगी अटी पड़ी, क्या फिर ऐसे मिलेगा स्वच्छता अवॉर्ड

वार्ड वासी एल्डरमैन शैल कुमारी से की शिकायत सफाई का दिया आश्वासन

कोरिया जिले के इकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 04 स्थिति लेबर ब्लॉक के मस्जिद का जहा पर निवासरत लोग उनके घर के पीछे बने नाली के जाम होने व कचरे के जमावड़े से परेशान हैं।

आपको बता दें कि वार्ड और मोहल्ले वासियों की माने तो उनके द्वारा इसकी शिकायत कई बार वार्ड पार्षद से की गई है फिर भी उनका इस ओर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है बदले में उन्हें सिर्फ यही जवाब मिलता है कि यह कार्य मेरा नहीं है यह कार्य एस0ई0सी0एल0 का है।

इसके बाद क्षुब्ध होकर मोहल्ले वासियों ने एल्डरमैन शैल कुमारी से संपर्क किया जिस पर एल्डरमैन शैल कुमारी ने वहां पहुंच कर मामले का जायजा लिया व इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से भी संपर्क किया। जिस पर ठेकेदार ने ठेका खत्म होने व पुनः टेंडर प्रक्रिया की बात कहते हुए कहा कि हमारे पास वर्तमान में एक ही लेबर है । और हमें जिसके द्वारा कार्य कराने के लिए एक से दो दिन का समय चाहिए। जिस पर एल्डरमैन ने सफाई के कार्य को एक दिन में पुरा कराने की बात उक्त ठेकेदार से करवाने की बात कही गई। इस दौरान एल्डरमैन शैल कुमारी के साथ मौहल्ले की महिलाएं भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button