
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड के ऊपर अपना शिकंजा कस लिया है, लेकिन मैच के पहले दिन स्टेडियम में कुछ ऐसा दिखा जिसे देख कर लोग चौंक गए. दरअसल, चौथे टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक हमशक्ल को स्टेडियम में देखा गया।
विराट कोहली के हमशक्ल की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. विराट का ये हमशक्ल 18 नंबर की ही टेस्ट जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंचा था. उस समय स्टेडियम में मौजूद बाकी लोग विराट के हमशक्ल को देख कर हक्के-बक्के रह गए।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के किसी हमशक्ल को पहली बार मैदान में नहीं देखा गया है. ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है कि विराट के जैसे ही दिखने वाला कोई इंसान मैदान में मौजूद हो. पहले भी देखा गया है कि विराट का हमशक्ल स्टैंड्स में बैठ कर भारत को चीयर कर रहा हो।
read also..बलोदाबाजार जिले में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत, ट्रक और ट्रेक्टर की हुई भिड़ंत




