inh24छत्तीसगढ़

वीडियो – देखिये सीएम हाउस में इस बार कैसे रही पोला की धूम, हर्षोल्लाष के साथ मना पोला तीजा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप में हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सभी माताओं और बहनों को त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह और शकुंतला साहू, विधायक मोहन मरकाम, अनिता योगेन्द्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि और माताएं-बहनें उपस्थित थे। देखिये वीडियो –

https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO/videos/340012410715592/

Related Articles

Back to top button