inh24छत्तीसगढ़

वीडियो – महासमुंद – कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुवात, सीएम भूपेश ने निरोगी होने की कामना की, पीएम मोदी कर रहे संवाद

हरीश यादव – महासमुंद जिले में आज से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुवात हो गई है। यहां 3 टीका सेंटरों में वैक्सिनेशन की शुरूआत होगी। बता दें कि महासमुंद जिला अस्पताल, पिथौरा औऱ सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण शुरू होगा .सभी सेंटरों में कोरोना टीके के 5-5 सौ डोज भेजे गए है। यहां फ्रंट लाइन के 8 हजार 977 लोगों की एंट्री की गई है जिन्हे आज से तव्वककरण की शुरुवात में टीका लगाया जायेगा। गौरतबल है कि जिले में अभी 5 हजार 490 डोज मिले है।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच भारत में शनिवार से वैक्सीन (Vaccine) लगनी शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सभी के निरोगी होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सब्बो झन सुखी होवय, सब्बो झन रोग मुक्त राहय, सब्बो झन मंगल के साक्षी बनए अऊ कोनो ला दुख के भागी झन बनना परए। टीकाकरण के सुरुआत इही मंगल कामना संग।

इस अवसर पर पीएमओ ने कहा कि इतिहास में इस प्रकार का और इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है। और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।

Related Articles

Back to top button