खेल जगत

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया |


आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें लखनऊ में आमने सामने थी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 के स्कोर पर आउट हो गई और उन्हें 134 रनों से इस मैच को गंवाना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर आ गई है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने शानदार 109 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट झटके हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला आज लखनऊ में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अभी एक ही मुकाबला खेला है. ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए लखनऊ में जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 108 रनों की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 312 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श 7 रन बनाकर मार्को जानसन का शिकार हुए. ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 27/1.

Mitchell Marsh Dismissed for 7

 

 

Aus – 27/1#AUSvsSA #AUSvSA pic.twitter.com/rYcXiv2Fnw

— Dev Cricket 🏏 (@CrazyDevCricket) October 12, 2023

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button