inh24देश विदेश

वैष्णवी सिंह ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का जीता खिताब

वैष्णवी सिंह ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। यूपी के मऊ की रहने वाली वैष्णवी ने लुधियाना-पंजाब में इंपीरियल ग्लिट़ज की तरफ से आयोजित ये टाइटल जीता। घोसी के सोनाडीह गांव की रहने वाले डॉ. एचएन सिंह पटेल की पुत्री वैष्णवी सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने ने 29 अक्टूबर 2020 को लुधियाना में इंपीरियल ग्लिटज़ द्वारा आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 में अपने जनपद का नाम रोशन किया।

वैष्णवी ने वाराणसी से हाईस्कूल की और गोरखपुर से इंटर की पढ़ाई की है। इसके बाद वह नोएडा फिल्म सिटी में ऋषि कपूर के संस्थान ऐएफएफटी से बीएससी सैकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिता ने बताया कि बेटी को डॉक्टर बनने का शौक था, लेकिन जब इंटर में उसका 86 प्रतिशत नम्बर आया तो हम लोगों को अहसास होने लगा फैशन के क्षेत्र में जाएगी। बचपन से ही उस क्षेत्र में उसकी रूचि थी।

Related Articles

Back to top button