क्या होते हैं शनि के प्रभाव कैसे इनसे मिलेगी मुक्ति, क्या करें कि शनिदेव रहें प्रसन्न जानें यहां

फलित ज्योतिष में शनि ग्रह सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला विषय है और ज्यादातर हम लोगों के मन में शनि को लेकर एक डर की स्थिति तो बनी रहती है पर असल में हमारी कुंडली में स्थित शनि ग्रह का हमारे जीवन में कितना विशेष महत्व है इस पर हम ध्यान नहीं देते। नवग्रह मंडल में सूर्य को राजा की उपाधि प्राप्त है, बुध को मंत्री, मंगल को सेनापति, शनि देव को न्यायाधीश, राहु-केतु प्रशासक, गुरु अच्छे मार्ग का प्रदर्शक, चंद्र माता और मन का प्रदर्शक, शुक्र पति के लिए पत्नी और पत्नी के लिए पति तथा वीर्य बल।
Read Also – श्रीमद्भागवत गीता के ये 50 अनमोल बातें बदलकर रख देंगी आपकी सोच, जरूर पढ़ें एवं समझे
जब समाज में कोई व्यक्ति अपराध करता है तो शनि के आदेश के तहत राहु और केतु उसे दंड देने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। शनि की अदालत में दंड पहले दिया जाता है, बाद में मुकदमा इस बात के लिए चलता है कि आगे यदि इस व्यक्ति के चाल-चलन ठीक रहे तो दंड की अवधि बीतने के बाद इसे फिर से खुशहाल कर दिया जाए या नहीं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी शनि हमारे पाचन-तंत्र, हड्डियों के जोड़, बाल, नाखून, पैरों के पंजे और दांतों को नियंत्रित करता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात तो ये ही है के हमारी आजीविका या करियर शनि द्वारा ही नियंत्रित होता है, इसलिए अगर कुंडली में शनि अच्छी और मजबूत स्थिति में हो तो ऐसे में व्यक्ति को अपने करियर में अच्छी सफलता मिलती है। परन्तु यदि कुंडली में शनि कमजोर हो तो ऐसे में करियर में संघर्ष और बार-बार उतार चढ़ाव की स्थिति बनती है।
Read Also – महाशिवरात्रि पूजा 2021 – भगवान् शंकर को भूलकर भी न चढ़ायें ये चीजें, जानें शुभ मुहूर्त
नौकरी करने वाले लोगों के लिए मजबूत शनि उन्हें अच्छी स्तर की नौकरी दिलाता है वहीं कुंडली में शनि कमजोर होने पर मन मुताबिक नौकरी नहीं मिल पाती और बार-बार छूटने की स्थिति भी बनती रहती है तो कुल मिलाकर हमारे करियर की सफलता में शनि की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शनि मशीनों और तकनीकी कार्यों का कारक है इसलिए आज के समय में शनि की महत्ता सबसे ज्यादा है क्योंकि हर काम में तकनीक और मशीनों का उपयोग होता है….
जिन लोगों की कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में होता है उन्हें इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्यों में अच्छी सफलता मिलती है।
कुंडली में शनि मजबूत होने पर व्यक्ति हर बात का गहनता से अध्यनन करने वाला और दूर की सोच रखने वाला होता है।
जिन लोगों की कुंडली में शनि स्व या उच्च राशि (मकर, कुम्भ, तुला) में होकर केंद्र में होता है, उन्हें अपने करियर में उच्च पदों की प्राप्ति होती है।
राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी शनि एक बहुत विशेष महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि अगर कुंडली में शनि मजबूत ना हो तो ऐसे में अच्छा जन समर्थन नहीं मिल पाता इसलिए राजनैतिक सफलता के लिए भी शनि का बहुत अधिक महत्त्व है।
लोहा स्टील गैस प्लास्टिक केमिकल प्रोडक्ट्स और कांच ये सभी शनि के अन्तर्गत आते हैं इसलिए इन वस्तुओं से जुड़े व्यापर में सफलता भी व्यक्ति को तभी मिलती है जब कुंडली में शनि मजबूत हो।
जो लोग प्राचीन वस्तुओं या किसी भी प्रचीन विषय को लेकर रिसर्च करते हैं वे भी अच्छे शनि के कारण ही सफल हो पाते हैं।
देवता: भैरव जी
गोत्र: कश्यप
जाति: क्षत्रिय
रंग: श्याम, नीला
वाहन: गिद्ध, भैंसा
दिशा: वायव्य
वस्तु: लोहा, फौलाद
पोशाकः जुराब, जूता
पशु: भैंस या भैंसा
वृक्ष: कीकर, आक, खजूर का वृक्ष
राशि: बु.शु.रा.। सू, चं.मं.। बृह.
भ्रमण: एक राशि पर ढ़ाई वर्ष
शरीर के अंग: दृष्टि, बाल, भवें, कनपटी
पेशा: लुहार, तरखान, मोची
स्वभावः मुर्ख, अक्खड़, कारिगर
गुण: देखना, भालना, चालाकी, मौत, बीमारी
शक्ति: जादूमंत्र देखने दिखाने की शक्ति, मंगल के साथ हो तो सर्वाधिक बलशाली।
राशि: मकर और कुम्भ का स्वामी। तुला में उच्च का और मेष में नीच का माना गया है। ग्यारहवां भाव पक्का घर।
ज्योतिष में शनि को कर्म, आजीविका, जनता, सेवक, नौकरी, अनुशासन, दूरदृष्टि, प्राचीन-वस्तु, लोहा, स्टील, कोयला, पेट्रोल, पेट्रोलयम प्रोडक्ट, मशीन, औजार, तकनीक और तकनीकी कार्य, तपस्या और अध्यात्म का कारक माना गया है।



