inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवती को देखने आए रिश्तेदार, पड़ोसी को रास न आई बात, देर शाम फंदे से लटकते मिली युवती की लाश

बिलासपुर: जिले में एक युवती की संदिग्ध हालत मौत हो गई। युवती की शादी कहीं और तय होने पर युवक नाराज था। उसने युवती के साथ मारपीट की थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतिका युवती का नाम प्रीति अहिरवार 19 वर्ष था।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती का रिश्ता को लेकर लड़के वाले उनके घर आए हुए थे। लड़के वालों के जाने के बाद पड़ोसी युवक ने उसे मिलने बुलाया। जहां आरोपी युवक छोटू वैष्णव ने उसकी जमकर पिटाई की और दूसरे युवक से शादी करने से मना किया।

घटना के बाद युवती रोते हुए अपने घर चली गई। देर शाम उनके परिजन घर लौटे तो कमरे से युवती का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन रात काफी हो जाने के कारण उसने कमरा सील कर दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह जब पुलिस फिर पहुंची तो पूछताछ में लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले छोटू वैष्णव के साथ प्रीति का विवाद हुआ था। छोटू ने प्रीति के बाल पकड़ कर उसे पीटा, लेकिन लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। फिर देर शाम प्रीति की मौत का पता चला।

पुलिस जांच में युवती के बाएं हाथ पर तीन-चार जगह ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस को हत्या की भी आशंका है। इसके चलते संदेही युवक छोटू वैष्णव की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button