inh24छत्तीसगढ़

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से आहत 7 वीं कक्षा की छात्रा ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट में कही ये बात

भिलाई, सेक्टर 7 – 12 वर्षीय नाबालिक ने बीती शाम अपने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर पर कोई व्यक्ति नहीं था। सातवीं कक्षा की छात्रा अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से आहत बताई जा रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक शाम में इस छात्रा के परिजन कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे। लौटने पर कमरा बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो आशंका के चलते पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया।

छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने सुशांत सिंह की मौत का जिक्र करते हुए लिखा है, उसका जाना उसे अच्छा नहीं लगा।

Related Articles

Back to top button