Breaking News

सीबीआई का ताबड़तोड छापा, बीएसपी के पूर्व उप महाप्रबंधक के 5 स्थानों पर दबिश, मामला रखा जा रहा गोपनीय


सीबीआई रायपुर की टीम के द्वारा भिलाई में ताल पुरी सेक्टर 2 मैत्री कुंज सहित पांच स्थानों पर छापा मारा गया है। सेक्टर 2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा ड्राइवर को निर्देशित कर वाहन हटा दिया गया। छापे से जुड़ी हुई जानकारी को सीबीआई द्वारा के द्वारा अत्यधिक गोपनीय रखा गया है।

भिलाई में आज सुबह से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई में की गई रिपोर्ट के आधार पर भिलाई के सेक्टर 2 तालपुरी, मैत्री कुंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है भिलाई एवं दुर्ग शहर में की गई इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी को अत्यधिक गोपनीय रखा जा रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी संतोष कुमार शर्मा के भिलाई स्थित निवास पर आज सीबीआई की 5 सदस्यी टीम उनके मकान में दस्तावेजों की छानबीन कर रही है बताया जाता है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से संबंधित मामले में सीबीआई की दबिश हुई है।

सीबीआई अधिकारियों के द्वारा जिस वाहन से भिलाई पहुंचे हैं। ओप्पो वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजी 5280 के ड्राइवर को वाहन को हटाने के निर्देश दिए गए। इस रेड के संबंध में कुछ भी बताने से सीबीआई के अफसरों ने इंकार कर दिया। इसके अलावा सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा ताल पुरी एवं मैत्री कुंज में भी छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी मिली है।





Related Articles

Back to top button