Breaking News

बलौदाबाजार ब्रेकिंग – सीएम भुपेश बघेल का दौरा भेट मुलाकात का गोपनीय कार्यक्रम का प्रोटोकाल सोशल मीडिया में लीक – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार ब्रेकिंग – सीएम भूपेश बघेल के बलौदा बाजार बिलाईगढ़ जिले के गोपनीय दौरा कार्यक्रम की खबर शोशल मीडिया में लीक हो जाने से अफसरों एवम बड़े जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के हाथ पैर फूल गए है कोई भी जिला प्रशासन एवं कांग्रेस के बड़े जनप्रतिनिधि कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही उठता है सीएम का दौरा कार्यक्रम जहां-जहां रखा गया है सीएम जहां पहुंचने वाले हैं वह खबर सोशल मीडिया में लीक हो गई है इससे जिला प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने में लगे रहेंगे ,और कहीं ना कहीं सीएम के सामने अपनी गलतियां छुपा सकते हैं।

बता दें कि यह प्रोटोकॉल के तहत बहुत ही गोपनीय है जिसे सीएम के आने के कुछ घंटे पहले ही प्रोटोकाल जारी किया जाता है अब देखना यह है कि प्रशासन जिम्मेदारों के ऊपर क्या कार्यवाही करती है। इस वायरल खबर की पुष्टि cgtop36 न्यूज नही करता है यह खबर सोशल मीडिया viral होने के बाद से ली गई है।

CM-Visit-Plan





Related Articles

Back to top button