छत्तीसगढ़

महासमुंद – नाले किनारे पॉलीथिन में लपेटकर फेंका नवजात का शव, अवैध संबंध से हुवे बच्चे का अंदेशा, मानवता हुई शर्मसार – cgtop36.com


महासमुंद – मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। निर्मोही मां के द्वारा नवजात शिशु को पॉलिथीन में लपेटकर फेंक दिया गया है। थाना महासमुंद के ग्राम केसला नाला स्थित पुल के नीचे उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों की नजर पॉलिथीन में लिपटे नवजात पर पड़ी, स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना महासमुंद थाने में दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है जानकारी जुटाई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके नवजात बच्चा किसका था और किसके द्वारा इसे फेंका गया है पॉलिथीन और कपड़े के सहारे मिले नवजात बच्चे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है बच्चे के जन्म के बाद ही इसे फेका गया है।

जानकारी के अनुसार अवैध संबंध को छुपाने की मंशा से इस तरह का घिनौना अपराध को अंजाम दिया गया हो, बहरहाल मामले पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर क्या करण है कि नवजात बच्चे को इस तरह जन्म के बाद फेंका गया हो। इस तरह मानवता को शर्मसार करने वाले को बेनकाब होने का इंतजार जहां सभ्य समाज के आमजन को है वही इस नवजात बच्चे को भी है जिसे इस तरह दरिंदगी का शिकार होना पड़ा।



Related Articles

Back to top button