inh24
सीएम भुपेश कैबिनेट की बैठक 19 मार्च को, कोरोना से बचाव के साथ इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
छत्तीसगढ़ में सीएम भुपेश कैबिनेट की अगली बैठक 19 मार्च को होनी तय हुई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।
कहा जा रहा है कि विधानसभा में पारित किए जाने वाले विधेयकों को इस बैठक में मंजूरी दी जा सकती है एवं इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों पर भी चर्चा हाेगी साथ ही रावघाट परियोजना समेत कई अहम विषयों पर भी चर्चा होनी संभव है।



