inh24छत्तीसगढ़

युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश, सफलता नहीं मिलने पर किया धारदार चाकू से हमला

रायपुर। राजधानी के पंडरी बज़ार में आज सुबह अज्ञात युवक से मोबाइल लूटने के लिए 3 लोगों ने कोशिश की और जब सफलता नहीं मिली तो युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए राजातालाब चौकी प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि एक अज्ञात युवक पर चाक़ू की नोक से मोबाइल लूटने की कोशिश की गई लेकिन जब युवक ने मोबाइल नहीं दिया तो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू से वार कर दिया।

बता दें कि मोबाईल छीनने को लेकर हुए विवाद में 3 आरोपियों ने ताजनगर ओवरब्रिज के पास पीड़ित ओमप्रकाश यादव को रोका और मोबाइल छीनने लगे जिसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। राजातालाब चौकी पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button