inh24छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे दो युवक को ट्रक ने ठोका, एक की तत्काल मौत…

छत्तीसगढ़ । जशपुर, पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 स्थित भाटामुड़ा कोंटापारा के समीप शादी समारोह से घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी । घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया है। वही घटना की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई है । वही अज्ञात ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया है। दअरसल घटना सोमवार तड़के सुबह की है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कोतोश्रवा गांव निवासी धन सिंह मांझी के 23 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद सिदार के साथ पत्थलगांव के कुनकुरी पाराघाटी एक शादी समारोह मे आया हुआ था, जहां से सुबह अपनी बाइक HF delux CG-13 AF 7935 पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान ग्राम भाटामुड़ा के समीप अम्बिकापुर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी । जिससे संतोष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

वही युवक विनोद का पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पत्थलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जहां मौके पर पहुंची एएसआई के के साहू ने घटना के बाद अज्ञात ट्रक मौके से फरार हो गया है । पुलिस ट्रक का पता लगाने में लगी है।

Related Articles

Back to top button