inh24छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: चलती कार में इतनी तेजी से फैला आग, जिंदा जल गया युवक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भिलाई-3 थाने के चरोदा में शराब भट्टी के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. इस भीषण हादसे में ड्राइवर सीट पर बैठा युवक आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया. यह पूरी घटना आज दोपहर 4:30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

जिस कार में आग लगी उसका गाड़ी नंबर सीजी 07 एलडब्ल्यू 9599 है. आग लगने से चालक स्टेयरिंग सीट पर ही बैठे-बैठे जल गया. अब तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

एसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि कार में आग लगने से उसमें बैठे युवक की मौत हो गई है. लेकिन वो कौन है इसका पता नहीं चल सका है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. जिससे घटना स्थल से साक्ष्य कलेक्ट किया जा सके. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button