inh24छत्तीसगढ़

लोहे के सरिये से भरा ट्रेलर पेड़ से जा टकरया, हादसे में चालक की मौत

केशकाल – लोहे का सरिया लोड कर रायपुर आ रही एक ट्रेलर केशकाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे केशकाल में ट्रेलर ड्रायवर के कंट्रोल से बाहर हो गया और पेड़ से जा टकरया।

हादसे में ट्रेलर में लोड लोहे का सरिया आगे की ओर खिसक गया, जिससे ड्रायवर पेड और लोहे के बीच फंस गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका और इलाज के लिए एंबुलेंस वाहन से केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ड्रायवर को झपकी आने के चलते यह दुर्घटना हुई है। ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 9255 में लोहे का सरिया लेकर नेशनल हाइवे-30 से विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही थी। इसी बीच केशकाल के खालेमुरवेंड गांव के पास चालक को नींद आ गई और स्टेयरिंग से कंट्रोल फैल हो गया और विशाल पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में लोड लोहे का सरिया सामने की ओर खिसक गया, जिसके चलते ट्रेलर के चालक का आधा शरीर पेड़ व ट्रेलर के बीच फंस गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और क्रेन और जेसीबी वाहन मालिकों से संपर्क किया, लेकिन उनसे कोई सहायता नहीं मिली। थोड़ी ही देर में तहसीलदार भी घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से कटर व कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आज सुबह कांकेर से क्रेन बुलाया गया, लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर चालक को किसी प्रकार से वाहन से बाहर निकाला गया। घायल ड्राइवर को 108 वाहन से केशकाल हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई ।

read also,,ब्रेकिंग न्यूज़ – PM मोदी एक बार फिर 27 जुलाई को करेंगे मुख्यमंत्रियों से बातचीत, लॉकडाउन पर हो सकती है चर्चा

Related Articles

Back to top button