Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़
दुखद – तेंदूपत्ता तोड़ने गई युवती आई नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में, युवती की मौत

बीजापुर। जिले से एकबार फिर नक्सलियों की नापाक करतूत का मामला सामने आ रहा है, यहां गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गंगालुर के मल्लूर गांव में नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रखी थी। शनिवार को तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान युवती शांति पुनेम आईईडी की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। शांति मल्लूर गांव की ही रहने वाली थी।




