inh24खेल जगत

HAPPY BIRTHDAY DHONI – भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने वाले MS Dhoni का जन्मदिन है आज, जानिये उनसे जुडी ये बातें

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का वो जगमगाता सितारा है, जिसकी चमक शायद ही कभी धूमिल हो,भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने वाले,क्रिकेट में बहुत से नए आयाम स्थापित करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धौनी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही फैंस ने अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की बधाई संदेश देना शुरू कर दीवानगी की हद पार कर दी। सोशल मीडिया पर धौनी को विश करने वालों की ऐसी भीड़ लगी की शाम से ही HAPPY BIRTHDAY DHONI ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कर पेज लाइक करें

बता दें कि झारखण्ड में 1981 में जन्में महेंद्र सिंह धोनी का जीवन बहुत संघर्षशील रहा ,एक माध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेने के बाद कड़ी मेहनत से धोनी ने ज़िन्दगी में हर उस ऊंचाई को छुआ जो लोगो के लिए सपना सा प्रतीत होता है ,क्लब टीम के फुटबाल गोलकीपर से ले कर क्रिकेट की दुनिया में विकेटकीपर बल्लेबाज़ बनने तक का सफर काफी कठिन रहा ,लेकिन उनकी सच्ची लगन और विश्वास ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से द महेंद्र सिंह धोनी बना दिया।

भारत के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर बनने का श्रेय भी उन्ही के पास है, तीन आईसीसी ट्रॉफी भारत को दिलाने वाले धोनी विश्व के एक मात्र कप्तान है ,पहले टी ट्वेंटी ,फिर 50 ओवर में चैंपियन ,उसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी ये तीनो ही धोनी की कप्तानी में भारत आयी। सात तारीख ,सातवे महीने में 7 नंबर की ही जर्सी पहहने वाले माही ने इंडियन क्रिकेट को वो सब दिया जिसकी भारतीय क्रिकेट को वर्षो से तलाश थी।

यहां क्लिक कर ट्विटर पर करें हमें फॉलो, जुडिए हमारे साथ, रहिये अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी की एक बहन है जिनका नाम है जयंती और एक भाई है जिनका नाम नरेन्द्र है। धोनी का बडा भाई नरेंद्रसिंह राजनीति में है और उनकी बहन जयंती गुप्ता एक शिक्षिका है। महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार फुटबॉल रहा है। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर रहे थे। फुटबॉल के बाद उन्हें बैडमिंटन भी ख़ूब पसंद था। इन खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव रहा है। उन्होंने मोटररेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।

महेंद्र सिंह धोनी के पर्सनल लाइफ की बात करे तो उनका नाम कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से जुड़ा। लेकिन उन्होंने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की, धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। महेंद्र सिंह धोनी को पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बने। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर में शामिल रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी

Related Articles

Back to top button