Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

CG Assembly Monsoon session: आज विधानसभा में मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के होंगे सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही होगी। बीते दिन  नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने सक्ति विधानसभा में सोसाइटी से घटिया चना वितरण का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अच्छी क्वालिटी का चना व्यापारियों को बेचकर गरीबों को अमानक चना बांट दिया। नेता प्रतिपक्ष ने मामले की जांच कराने की मांग की, जिस पर खाद्य मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।

मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के सवाल होंगे

प्रश्नकाल में मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के सवाल होंगे । विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदन को पटल पर रखा जाएगा। ध्यानाकर्षण में गूंजेगा CGMSC की दवा खरीदी में गड़बड़ी का मुद्दा,वहीं BJP विधायक धरमलाल कौशिक उठाएंगे मुद्दा। भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि को लेकर ध्यानाकर्षण ,बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने पर भी ध्यानाकर्षण ।

वहीं बीते कल छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान बालोद में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला उठाया गया। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया इस मसले को उठाते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन सिर्फ जिले की जानकारी दी गई है। बालोद जिले में अब तक महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले सामने आए हैं।

2022 से 2024 तक की स्थिति कैसी रही 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है, खोजबीन आवश्यक है। पुलिस इस पर काम कर रही है। 716 महिलाएं लापता थीं। इनमें से कुछ महिलाओं को खोज लिया गया है। 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 फ़ीसदी है। वहीं महिलाओं पर यह 84 फीसदी है।

पुलिस विफल रही- अनिला भेड़िया

अनिला भेड़िया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जांच के कई पहलू आ गये हैं। साइबर पुलिसिंग हो रही है, फिर भी महिलाओं और बच्चों को खोजने में पुलिस विफर रही है। इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक, गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। गुमशुदा इंसान की खोजबीन के लिए एसओपी भी जारी की जाती है।

Related Articles

Back to top button