inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- राजधानी में 5 इलाकों में मिले 2 से अधिक कोरोना मरीज,नए कंटेनमेंट जोनों की घोषणा, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन और कलेक्ट्रेट कार्यालय रायपुर की ओर से कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत विभिन्न इलाकों में 2 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण,सम्बंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित जाता है। वर्तमान में रायपुर शहर में पंचवटी गोकुल नगर चंद्रमा मंदिर रोड बुढ़ापारा, दलदल सिवनी मितान विहार मोवा, ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा, सफायर ग्रीन आमासिवनी विधानसभा मार्ग और महाराष्ट्र मंडल के पास चौबे कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेशानुसार इन इलाकों में पाबंदियां लागू हो गई है।

Related Articles

Back to top button