inh24छत्तीसगढ़

नक्सलवाद, ड्रग्स, हथियार की तस्करी एवं अपराध रोकने के लिए, 8 राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी काम

रायपुर – बढ़ते नक्सलवाद, ड्रग्स, हथियार तस्करी एवं अपराध नियंत्रण के लिए 8 स्टेट की पुलिस संयुक्त टीम मिलकर काम करेगी। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी की पहल पर सोमवार को महाराष्ट्र के डीजीपी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड,बिहार और पश्चिम बंगाल के आला पुलिस अधिकारी वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए।

read also..गरियाबंद – कलेक्टर ने राजिम नगर पंचायत सीएमओ को भेजा नोटिस, इस मामले में माँगा जवाब

इसमें छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा और आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर यह तय किया कि वे नक्सलवाद समेत हथियार-ड्रग्स की तस्करी, अपराधियों के मूवमेंट पर साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही, एक-दूसरे से सभी अहम जानकारियां भी शेयर करेंगे। सभी ने यह भी तय किया कि हर महीने सभी आठ राज्यों के डीजीपी बैठक करेंगे और नियमित रूप से समीक्षा भी करेंगे, जिससे मुहिम को सफल बनाया जा सके।

read also..दंतेवाड़ा के DRG बल ने किया माओवादी कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान जप्त

मीटिंग में ही आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा को को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई। वे सभी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जरूरी सूचनाओं को भी साजा करेंगे।

read also..छग ब्रेकिंग – ऑटो चालक की सामने आई गुंडागर्दी, महिला आरक्षक को मारा थप्पड़

Related Articles

Back to top button