बालोद जिले में सरकारी कर्मचारियों के सिर पर शराब का नशा चढ़ कर बोल रहा है। दरअसल जिले के राजस्व कार्यालय में दो कर्मचारी शराब के नशे में जमीं पर ही लोटते नजर आए. हालत ऐसे थे कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे. घटना जिले के सबसे बड़े कार्यालय में हुआ। कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी शराब के नशे में चूर मिले. कलेक्टर शाखा कक्ष में कर्मचारी टेबल के नीचे जमीन पर पड़ा रहा. जिसके इर्द गिर्द बाकी कर्मचारी अपना काम कर रहे थे।
Read Also – महासमुंद – आरक्षक ने साली से किया रेप, पत्नी की हो गई थी मौत तो साली को बनाया शिकार
पूरी घटना कलेक्ट्रेट परिसर का है, जहां गुरुवार को सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ कर्मचारी और भृत्य पद में पदस्थ कर्मचारी शराब के नशे में मदहोश मिले. भृत्य कलेक्टर साखा कक्ष में टेबल के पास पड़ा मिला. सरकारी दफ्तर में दोनों का घंटों तक हाईबोल्टेज ड्रामा चलता रहा. ड्रामा करने के बाद दोनों कार्यालय में ही सो गए।
Read Also – बलौदाबाजार – बहु को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भृत्य को उठाया, फिर चेयर में बैठा दिया. उसके बाद उसे संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया. तब जाकर सरकारी दफ्तर का माहौल शांत हुआ। वही कार्यालय में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है. भृत्य और एक सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी हमेशा नशे में कार्य करने आते हैं।
Read Also – पलारी – आबकारी विभाग ही बिकवा रहा अवैध शराब, प्लेसमेंट कर्मचारियों की मिलीभगत से कोचियों को बल्क में मिल रही शराब, पकड़े गए आरोपी द्वारा खुलासा
बहरहाल शराब के नशे में सरकारी दफ्तर पहुंचे वाले दोनों कर्मचारी को डिप्टी कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी प्रवीण नेताम को मुख्यालय तहसील कार्यालय अटैच किया गया है. जबकि प्यून धनीराम जांगड़े को मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दफ्तर अटैच कर दिया गया है.




