inh24

ऐसा रहा छठ महापर्व का तीसरा दिन, तस्वीरों में देखें श्रद्धालुओं की भक्ति

छठ महापर्व का तीसरा दिन था, जहां श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर खूब भीड़ जमा हुई थी।कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व की समाप्ति होगी। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य का समय सुबह 6:34 बजे से है। इसके साथ ही छठ महापर्व समाप्त हो जाएगा।छठ माहपर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

इस त्योहार में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं और छठी मइया और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है।जब सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, उसके बाद छठ पूजा का लोगों में बांटा जाता है। महिलाएं अपनी मनोकामनाएं लेकर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने आते हैं।आपको बता दें, कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन सूर्य को संध्या अर्घ्य देते हैं और छठी मैय्या की पूजा की जाती है।संतान की लंबी आयु के लिए छठ पर्व देश-दुनिया में मनाया जाता है।
छठ पूजा चार दिनों तक चलती है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. और इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समाप्त हो जाता है।

Related Articles

Back to top button