
एंटरटेनमेंट। फिल्म सीटी मुंबई में बीती रात दादा साहेब इंटरनेशनल अवॉर्ड-2021 का आयोजन किया गया था. जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म लक्ष्मी के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया.

read also..बैंक अधिकारी की घर चोरी, 1 लाख 70 हजार के जेवर गायब, जांच में जुटी पुलिस
वही बेस्ट फिल्म के तौर पर तान्हाजी अनसंग वॉरियर को अवार्ड मिला. फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु को लूडो फिल्म के लिए सम्मानित किया गया. दीपिका को छपाक, अक्षय कुमार को फिल्म लक्ष्मी, क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर – दिवंगत अभनेता सुशांत सिंह राजपूत को दिल बेचारा के लिए अवार्ड प्रदान किए गए.

क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी को गिल्टी के लिए सम्मानित किया गया. छपाक फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग का किरदार निभाने के लिए अवार्ड दिया गया.




