inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस समय प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अगले कुछ घंटों के बाद छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बता दें कि सरगुजा संभाग में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है।

बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरिश की चेतावनी जारी की है। इधर राजधानी रायपुर में बीते 5 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

चेतावनी के मुताबिक कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। गौरतलब है कि प्रदेश में 4 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दी है। अभी तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विशेज्ञषों की माने तो कुछ घंटों बाद प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button