बड़ी खबर – कुवें के धसने से गिरे 26 लोग, 3 की मौत 13 लापता, कइयों को निकाला गया बाहर

विदिशा के लाल पठार में कुआं धंसने की घटना हुई है। कुआं के धंसने पर उसमें 26 लोग गिर गए, जिसमें से 3 की मौत हो गयी। इस जर्जर कुंए की शिकायत 3 बार नागरिकों ने की थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन नही जागा।
मिली सूचना के मुताबिक ब्लॉक ऑफिसर और सरपंच की लापरवाही को इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार बताया जा रहा है। आपको बता दें कि अब तक 3 लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, जबकि 2 की मौत गयी। लगभग 18 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है।
घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है – मैं लगातार घटना स्थल पर मौजूद प्रशासन से संपर्क में हूँ और बचाव कार्यों की निरंतर मोनिटरिंग कर रहा हूँ। राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे, उनकी देखरेख में बचाव दल फसें हुए लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।
घटनास्थल पर कमिश्नर आईजी कलेक्टर एसपी एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता घायलों को 50 हज़ार रुपये एवं निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।



