inh24छत्तीसगढ़

इन पांच गांव में कोरोना का बिलकुल भी प्रकोप नहीं है , जाने कौन से है वो गांव

18 नवम्बर 2021. राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश के 18 जिलों में 17 नवम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 27 हजार 651 सैंपलों की जांच में 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 17 नवम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन बालोद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में एक-एक, धमतरी, सरगुजा और दंतेवाड़ा में दो-दो, बिलासपुर में तीन, रायपुर में पांच और दुर्ग में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 258 है।

Related Articles

Back to top button