inh24छत्तीसगढ़

जल्दबाजी के चक्कर मे मौत के मुँह में फिसला युवक,आरपीएफ की मुस्तैदी से बची जान

अंबिकापुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुस्तैदी और फुर्ती से एक रेल यात्री की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करंजी प्लेटफॉर्म पर आ रही दुर्ग-अंबिकापुर ट्रैन जैसे ही धीमी हुई, एक यात्री ट्रेन से उतरने तेजी से भागा। वह उतरने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रैन चल पड़ी और शख्स फिसलकर ट्रेन के निचे जा फसा।

आनन -फानन में ट्रैन को रोका गया। यात्रियों ने खुद मस्कत कर युवक को ट्रैन के निचे से बाहर निकाला। इस यात्री का नाम बिहारी लाल रजवाड़े अंरोखा भटगांव का है। इस घटना में शख्स को गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Back to top button