
जयकिशन साहू नगरी. पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना इलाके के बिड़गुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश पिता यशवंत कुंजाम उम्र 20 वर्ष जो कि बीते कल शुक्रवार को पास के गाँव बोकराकट्टा के पास नदी में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने तलाश जारी कर दी, लेकिन मृतक युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। वहीँ आज तड़के सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मछली पकड़े के लिए नदी में जाल डाला, जिसमें फंसकर युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




