छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में आज दो लोकहित के मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है. आज हाथियों के उत्पात और उनकी मौत से जुड़ा है. इस चर्चा को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शुरू करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री शहरी ग्रामीण योजना के संबंध में चर्चा विधायक अजय चंद्राकर शुरू करेंगे. इन दो लोक हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सदन में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय रखा गया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 23 दिसंबर को अपना बिहार दौरा स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को सदन के पटल पर अनुपूरक बजट रखेंगे. मुख्यमंत्री 3 विधेयक भी सदन के पटल पर रखेंगे. सीएम बघेल लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अधिसूचना पटल पर रखेंगे. इसके साथ ही राज्य विद्युत नियामक आयोग से जुड़ा संशोधन भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।



