inh24छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक मां बेटे को मारी ठोकर ,हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल..

दीपका के बेरियर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक मां बेटे को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए जिसे दीपिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कोरबा 100 बेड रीफर कर दिया। कोरबा पहुंचते-पहुंचते जहां घायल बेटे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल मां का इलाज 100 बेड में चालू किया गया। मृतक का नाम सुनील है,जो दीपका की एक ठेका कंपनी में कार्यरत है जबकि उसकी मां चंद्रीका बाई दीपका में ही झाड़ू-पोंछा का काम करती है। दोनों अपना काम समाप्त कर घर लौट रहे थे तभी ट्रक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे बेटे की मौत हो गई और मां अस्पताल पहुंच गई। सुनील जिस कंपनी में काम करता था उसके अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था कराई। बहरहाल दीपका पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button