
गिरीश गुप्ता गरियाबंद:– मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कांडकेला के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर शासकीय राशि गबन में कार्यवाही को लेकर 20 अगस्त से धुरवागुड़ी में अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने का अल्टीमेटम शासन प्रशासन को दिया था धुरवागुड़ी में चक्का जाम को लेकर ग्राम पंचायत कांडकेला के ग्रामीणों द्वारा गांव में बैठक का दौर शुरू हो चुका था।वही आज मामले को लेकर आज 19 तारीख को मैनपुर तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, मैनपुर नायब तहसीलदार ख्याति कंवर, मैनपुर जनपद सी ई ओ नर्सिंग ध्रुव आज ग्राम पंचायत कांडकेला पहुचे जहा अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच चक्का जाम नही करने का अनुरोध किया।
Read also:- छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी ने आईपीएस पवन देव पर लगाए लैंगिक उत्पीड़न के आरोप, आरोपों के आधार पर केस दर्ज
लेकिन कांडकेला के ग्रामीण सरपंच को बर्खास्त करने पर अड़ गये ग्रामीणों का कहना था कि सरपंच सचिव द्वारा ग्राम के विकास के लिए आये लगभग 40 लाख रुपये का गबन जांच में सिध्द हो चुका है किंतु आज तक सरपंच सचिव पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है इसलिए हम समस्त ग्रामवासियो ने यह निर्णय लिया है कि जब तक सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही नही होगा तब तक हम अपना आंदोलन समाप्त नही करेंगे।
Read also:-सद्भावना दिवस’ के मौक़े पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास से सीधा 21 लाख किसानों को 1522 करोड़ रुपये का किया भुगतान
ग्राम पंचायत कांडकेला पहुचे अधिकारियों द्वारा बहुत समझाया के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार ही नही थे तब अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरपंच सचिव के ऊपर 5 दिवस के भीतर कार्यवाही करने का आश्वासन देने पर कांडकेला के ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि 5 दिन की जगह 7 दिन में कार्यवाही करने की बात कही वही ग्रामीणों ने अधिकारियों को यह भी कहा कि अगर 7 दिन में अगर सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही नही हुआ तो हम समस्त ग्रामवासी धुरवागुड़ी में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने बाध्य हो जाएंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।




