नवरात्र आज से शुरू होते ही फलों के दाम में भी तेजी आ गई है। चिल्हर में 100 रुपये किलो मिल रहा सेब अब 150 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं 50 से 55 रुपये दर्जन में मिलाने वाला केला अब 60-70 रुपये दर्जन मिल रहा है। जैसे ही नवरात्र आई है अचानक से फलों के दामों में तेजी दिखाई पद रही है।
Read Also – नवरात्री पर भूलकर कर भी न करें यह काम, करें मां की इस तरह सेवा भावना से आराधना
आपको बता दें कि नवरात्र में हर साल फलों के दाम बढ़ जाते हैं। 900 से 1000 रुपये में आने वाली सेब की पेटी (10 किग्रा) अब 1200 से 1500 रुपये में मिल रही है। वहीं 500 से 600 रुपये में मिलती सेब की पेटी अब 700 से 800 रुपये में मिल रही है। वहीं 100 से 110 रुपये किलो तक मिल रहा अनार अब 130 से 150 रुपये तक पहुंच गया है। पपीता भी 35 से 40 रुपये किलो से 50 – 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
Read Also – शारदीय नवरात्रि 2020 – सजेगा माता का दरबार, इस मौके पर भेजें अपने प्रियजनों को ये बंधाई संदेश
नवरात्र में प्रसाद के लिए नारियल की भी मांग बढ़ने से दाम में तेजी आई है। पहले जो नारियल 15 रुपये का मिलता था, वह अब 20 से 25 रुपये का मिल रहा है। इसी तरह पानी वाला नारियल भी 30-रुपये से बढ़कर अब 40 से 45 रुपये तक पहुँच गया है।



