inh24छत्तीसगढ़

बाज नही आ रहे लोग, लॉक डाउन में बिना वजह बाहर निकलने पर पुलिस ने करवाई उठक बैठक, अपील – न निकलें बिना कारण

 कोरोनावायरस संक्रमण दिनों -दिन तेजी से बढ़ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त से लॉकडाउन लागू करना पडा है। तीन महीने के लॉकडाउन के बाद जनजीवन वापस पटरी पर लौट रहा था, लेकिन संक्रमण के प्रसार ने एक बार फिर लोगों को घरों पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे हालात में भी कुछ लोग बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे।ऐसे में पुलिस ने बेवजह बहार निकलने वालो को करवाए उठक बैठक

रायपुर शहर में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो चुकी हैं और पूरे शहर में हर तरफ सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। पुलिस का गश्ती दल शहर के अलग- अलग इलाकों में मोर्चे पर तैनात है और बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने शहर में बढ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की वजह से बिगडते हालात को देखते हुए आगामी 28 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

इसके साथ ही लोगों के बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। केवल आवश्यक सेवाओं से जुडे लोगों को ही अपने पहचान पत्र और वाजिब कारण के साथ बाहर निकलने की अनुमति है। शहर के सभी प्रमुख इलाकों में अलग- अलग जगहों और निश्चित दूरी पर पुलिस ने चेक प्वाइंट बनाए हैं।

इसके अलावा कंट्रोल रूप में बैठी टीम भी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से निगरानी कर रही है। लोगों के जमावडे वाले इलाकों में तत्काल टीमें भेजी जा रही हैं। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न होने पर किसी भी हालत में घर से बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button